कवर्धा – दशरंगपुर चौकी अंतर्गत केशली गांव के रहने वाले एक युवक का शव फंदे से लटकता हुआ मिला। जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पहुंचे। शव का पंचनामा तैयार कर मामले की प्रारंभिक जांच शुरू कर दी है। घटना से परिवार के लोग सदमे में हैं। इस घटना के बाद गांव में सनसनी फ़ैल गई, परिजनों के रोने बिलखने से हर किसी की आंखें नम हो रही है।
मिली जानकारी अनुसार शनिवार की सुबह 5 बजे सोमदेव निर्मलकर पिता रामातार निर्मलकर उम्र 20 वर्ष गांव के नदी किनारे मंच समिप नीम के पेड़ पर साड़ी के फंदे से लटका शव मिला।
पुलिस घटना के उद्देश्य व कारण के बारे में पता करने के लिए सभी बिंदुओं पर जांच पड़ताल कर रही है। बताया जाता है कि मृतक सोमदेव निर्मलकर रात खाना खाने के बाद रात्रि घर नहीं लौटा, देर रात खोजबीन की लेकिन नहीं मिला, अगली सुबह पांच बजे नीम के पेड़ पर उनका शव लटका मिला।